- Hindi News
- पलामू में नई परियोजनाएं शुरू करने की मांग
पलामू में नई परियोजनाएं शुरू करने की मांग
बसपा की बैठक में पार्टी की मजबूती पर चर्चा
गढ़वा | बिहारप्रगतिशील मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने पलामू प्रमंडल में कोयला की खानें,अधूरी रेल परियोजना और सिंचाई परियोजना को शुरू करने की मांग प्रधानमंत्री से की है। इसके लिए यूनियन की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा गया है। पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, रेलमंत्री समेत राज्य के वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई है। पीएम को लिखे पत्र में कहा गया है कि उक्त परियोजनाओं के चालू हो जाने से पलामू में बेरोजगारी की समस्या दूर हो जाएगी।