पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुबंध पर बहाल एएनएम होंगे स्थाई, प्रक्रिया शुरू

अनुबंध पर बहाल एएनएम होंगे स्थाई, प्रक्रिया शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | अनुबंधपर 2004 में बहाल एएनएम को स्थाई किया जाएगा। इसके लिए सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के आयोग में डीसी केएन झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में एएनएम स्थाईकरण को लेकर विचार मंथन किया गया। पलामू डीसी केएन झा ने बताया कि 2004 में 47 एएनएम अनुबंध पर बहाल की गई थी, जिनका साक्षात्कार लेकर मेरिट लिस्ट बनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में पलामू सीएस डॉ विजय सिंह समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला में 119 रिक्ति है, जिसके विरुद्ध मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। जो कटेगरी क्रम में बनेगा। इधर एक अन्य बैठक जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनिटरिंग समिति की हुई। इसमें 12 मामलों अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मुआवजा देने पर सहमति बनी।