पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक इंटर की परीक्षा पर उड़नदस्ता दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

मैट्रिक इंटर की परीक्षा पर उड़नदस्ता दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
6 केंद्रों के लिए उड़नदस्ता दंडाधिकारी नहीं

स्टेटिकदंडाधिकारियों के अलावा उड़नदस्ता सह गश्ती दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है, लेकिन 6 ऐसे केंद्र हैं जहां उड़नदश्ता सह गश्ती दंडाधिकारियों का प्रतिनियोजन नहीं किया गया है। इस संबंध में कहा गया है कि पांडू, मोहम्मदगंज तथा नौडीहा में एक-एक केंद्र होने तथा तरहसी, पाटन और लेस्लीगंज में दो-दो परीक्षा केंद्र होन के कारण ही वहां अलग से उड़नदस्ता सह गश्ती दंडाधिकारियों का प्रतिनियेाजन नहीं किया गया है। इन केंद्रों पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी ही उड़नदश्ता सह गश्ती दंडाधिकारी का भी कार्य करेंगे।

मैट्रिककी परीक्षा 2 मार्च और इंटर की 10 तक : 2015की वार्षिक मैट्रिक इंटर की परीक्षा क्रमश: प्रथम द्वितीय पाली में होगी। 16 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में 9.45 बजे से 1 बजे तक होगी। यह परीक्षा 2 मार्च तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली में 2 बजे से 5.15 तक होने वाली इंटर की परीक्षा 16 फरवरी से 10 मार्च तक होगी।

मेदिनीनगर | मैट्रिकइंटर की परीक्षा को लेकर स्टेटिक दंडाधिकरी उड़नदस्ता सह गश्ती दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। उपायुक्त कार्यालय ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। सभी 58 केंद्रों पर 58 स्टेटिक दंडाधिकारी तथा कुल 21 उड़नदस्ता सह गश्ती दंडाधिकारियों का प्रतिनियेाजन किया गया है। परीक्षा नियंत्रण कक्ष अपर समाहर्ता पलामू के कक्ष में बनाया गया है। इसके प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक बनाए गए हैं। वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार सिंह कार्य करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण को लेकर जिला स्तर पर एक वरीय उड़नदश्ता दल के गठन की जिम्मेवारी एडीएम लॉ एंड आर्डर लालचंद डाडेल को सौंंपी गई है। वे परीक्षा के संपूर्ण प्रभार में भी रहेंगे।