पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली डीजल बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

नकली डीजल बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | शहरथाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भट्ठी मुहल्ला से नकली डीजल बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ब्यास राम ने बताया कि भट्ठी मुहल्ला के धनेश्वर प्रसाद, विकास कुमार अघोर आश्रम के प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पलामू एसपी मयूर पटेल को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह छापामारी की गई। उन्होंने बताया कि किरोसिन में रसायनिक पदार्थ डालकर उसे डीजल के रंग में परिवर्तित कर बेचा जा रहा था। पुलिस ने 120 लीटर नकली डीजल बरामद किया है।