विजय जुलूस निकाला
विजय जुलूस निकाला
मेदिनीनगर | दिल्लीविधानसभा में आम आदमी पार्टी की जीत पर आम आदमी पार्टी के पलामू इकाई ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए छ: मुहान चौक पर समाप्त हुआ। जीत की खुशी पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुह मिठा किया। जुलूस का नेतृत्व जिला संयोजक पदमाकर वर्मा ने किया। इसमें प्रभात पाठक, शब्बीर अहमद, असुतोष कुमार, संतोष माखरिया, रमेश सिंहा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।