पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमसी तय करे बच्चों की ड्रेस : आरडीडीई

एसएमसी तय करे बच्चों की ड्रेस : आरडीडीई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआरपी की सेवा समाप्ति का निर्देश

आरडीडीई ने लातेहार के बारियातू प्रखंड के सीआरपी की सेवा समाप्ति का निर्देश दिया है। सीआरपी पर ड्रेस के लिए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों पर दबाव बनाने तथा ड्रेस आपूर्ति कराने का आरोप है। इसके साथ ही उन्होंने डीएसई को मवि गोनिया के शिक्षक रामसागर सिंह को निलंबित करने का निर्देश दिया है। रामसागर पर अनियमितता के आरोप हैं।

238करोड़ का हुआ समायोजन : आरडीडीईने समीक्षा बैठक केे बाद बताया कि पलामू, लातेहार गढ़वा जिला को असैनिक अन्य कार्यक्रमों के लिए प्राप्त राशि में से 238 करेाड़ का समायोजन कर लिया गया है। अब केवल 59 करोड़ राशि ही असामंजित बची है।

बैठक करते आरडीडीई।

भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर

आरडीडीईखगेंद्र कुमार ने गढ़वा लातेहर के सर्व शिक्षा अभियान के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। आरडीडीई ने बैठक में मौजूद बीईईओ, बीपीओ, एडीपीओ, एओ एई तथा जेई को राशि समायोजन और अन्य कार्यक्रमों को तीव्रता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। आरडीडीई ने इस बात की हिदायत दी कि वर्ग पांच के छात्रों का शत प्रतिशत नामांकन करीब के मवि में कराना सुनिश्चित किया जाए।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करें कि अपने बच्चों का पूर्णत: हस्तांतरण मवि में कराया जा सके, ताकि कहीं किसी स्कूल से बच्चों के ड्रॉप आउट होने की संभावना नहीं रहे। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल ड्रेस कैसा हो और कहां से उसकी खरीद की जाए यह विद्यालय प्रबंधन समिति सुनिश्चित करेगा।

एसएमसी की बैठक हर महीने की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी तरह का दबाव डालने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्कूल को प्राप्त किसी भी तरह की राशि 31 मार्च तक खर्च की जाए।

30 अप्रैल तक छात्रों को उसी वर्ग की पुस्तकें पढ़ाई जाए क्योंकि उन्हें पुस्तकें देर से मिली है। आरडीडीई ने एसएसए को प्राप्त राशि से पारा शिक्षकों का मानदेय भुगतान का निर्देश डीएसई को दिया है। आरडीडीई ने एक सप्ताह के अंदर पारा शिक्षकों को तीन माह का मानदेय भुगतान करने को कहा है। उन्होंने कहा कि नवंबर से जनवरी तक के मानदेय का भुगतान पारा शिक्षकों को कर दिया जाए।

शिक्षकबने पारा की सूचि सौंपे

आरडीडीईने तीनों जिले के सभी बीईईओ को वैसे पारा शिक्षकों की सूचि सौंपेने को कहा है कि जो शिक्षक नियुक्त कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि बीईईओ अपने जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह प्रतिवेदन सुपुर्द करतें हुए ऐसे पारा टीचरों को पे-रोल से नाम हटायें।