- Hindi News
- बीडीओ ने तीन प्रखण्ड कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा
बीडीओ ने तीन प्रखण्ड कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा
हुसैनाबाद | हुसैनाबादप्रखंड विकास पदाधिकारी मो. असलम ने प्रखंड तीन पूर्व में स्थापित स्थापना सहायकों की लापरवाही से संबंधित स्पष्टीकरण पूछा है। बीडीओ मो. असलम ने पांकी अंचल में कार्यरत सहायक भोला राम, मेदिनीनगर जिला योजना कार्यालय के सहायक सरयू बैगा हरिहरगंज में उर्दू अनुवादक आजम बैग से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में लिखा है कि सेवानिवृत्त पंचायत सेवक स्व जगरनाथ सिंह का एआर काफी तलास करने के बाद भी नहीं मिला है। उन्होंने सहायकों की लापरवाही का परिणाम बताया है। ससमय स्पष्टीकरण नहीं देने पर तीनों कर्मी के विरुद्ध उपायुक्त पलामू को प्रतिवेदित कर दिया जाएगा।