- Hindi News
- छात्र महासंग्राम में शामिल होंगे पलामू के छात्र
छात्र महासंग्राम में शामिल होंगे पलामू के छात्र
मेदिनीनगर | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के सरकार के खिलाफ कल रांची में सीएम आवास घेराव के कार्यक्रम में काफी संख्या में पलामू इकाई अभाविप के छात्र शामिल होंगे। शिक्षा की गिरती स्थिति और अराजकता तथा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में किया जा रहा छात्र महासंग्राम राज्य सरकार की कार्य प्रणाली में सुधार की चेतावनी है। एनपी विवि के संयोजक ज्योति पांडेय धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि यह दुखद स्थिति है कि राज्य के पांच में चार विवि के पास अपना भवन तक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि एनपीयू की स्थिति में सुधार नहीं हुई तो पूरे राज्य से अभाविप के लोग यहां प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे।