भाकपा माले ने दिया धरना
विश्रामपुर | प्रखंडकी जनसमस्याओं से जुड़ी 15 सूत्री मांग को लेकर भाकपा माले ने स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में दिनभर धरना दिया। इसकी अगुवाई पार्टी के घोषित विश्रामपुर विस प्रत्याशी डॉ. अनिल मिस्त्री ने की। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हटिया विस प्रत्याशी विकास चंद्र शर्मा उपस्थित थे। प्रमुख वक्ताओं में वरिष्ठ नेता तीर्थराज सिंह, राजेंद्र, प्रखंड सचिव दिनेश कुमार राम, विकास चंद्रशर्मा आदि शामिल। धरना कार्यक्रम का संचालन हीरालाल ने किया। पार्टी के पलामू प्रभारी विस प्रत्याशी डॉ अनिल मिस्त्री ने मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का ऐलान किया।