पूर्व सीएम मुंडा आज पलामू में
मेदिनीनगर | पूर्वमुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को मेदिनीनगर आएंगे। वे यहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्वंयसेवी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा शिक्षाविद समाज के बुद्धिजीवियों से विचार विमर्श करेंगे। उनका उद्यमियों व्यवसायियों, पारा शिक्षकों, अधिवक्ताओं पंचायत प्रतिनिधियों से भी मिलने का कार्यक्रम है। इसकी जानकारी भाजपा प्रवक्ता शिव कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के लोग उनका स्वागत दुबियाखांड़ तथा रेड़मा पार्टी कार्यालय पर करेंगे। उनके साथ भाजपा नेता सरयू राय भी होंगे। पूर्व सीएम मीडिया के लोगों से भी बात करेंगे।