- Hindi News
- वर्षगांठ | दैनिक भास्कर ने पूरे किए अपने सफर के चार वर्ष
वर्षगांठ | दैनिक भास्कर ने पूरे किए अपने सफर के चार वर्ष
प्रकाशन के साथ ही भास्कर ने छुआ लोकप्रियता का आसमान : त्रिपाठी
दैनिकभास्कर समाचार पत्र के चार वर्ष पूरे होने पर स्थापना वर्षगांठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष विधायक विदेश सिंह अतिथियों ने मिलकर केक काटा। ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष विनोद सिंह, पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ राणा अरुण सिंह, महेंद्रा आर्केड कांप्लेक्स के प्रोपराइटर सुच्चा सिंह, सोनू सिंह नामधारी, राजन मेहता सहित शहर के कई नामचीन हस्तियां दैनिक भास्कर कार्यालय में मौजूद थे।
भास्करका प्रयास सराहनीय रहा: मंत्री
दैनिकभास्कर जब प्रारंभ हुआ तब पत्रकारिता जगत में एक तूफान खड़ा हो गया था। प्रकाशन के साथ ही इसकी लोकप्रियता ने आसमान छे लिया। इन चार वर्षों इसकी बिक्री काफी तेजी से आगे बढ़ी है। इस अखबार के माध्यम से झारखंड के जन सरोकार के मुद्दे दिल्ली सरकार तक पहुंचने लगे हैं। यह बात झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी ने कही।
वे रविवार को दैनिक भास्कर के चौथी स्थापना वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समारोह में शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी मिली है। यह अखबार आम जनता सरकार के बीच संवाद कायम करने का सशक्त माध्यम है। जन सरोकार की समस्याओं सरकार तक पहुंचाता है। सरकार की नीतियां को जनता के बीच पहुंचाता है। इस दिशा में इन चार वर्षों में दैनिक भास्कर का प्रयास सराहनीय रहा है और आगे भी रहेगा, यही हमारी शुभकामना है।
दैनिकभास्कर की ताकत उसकी तथ्यात्मक सूचना : पांकीके विधायक विदेश सिंह ने कहा कि दैनिक भास्कर ने अपनी पहुंच हर जगह बनाई है। शहर से गांव तक इस अखबार को चाहने वालों की संख्या काफी है।
मौके पर उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर की ताकत उसकी तथ्यात्मक सूचना है। अखबार अपनी सच्चाई से ही इस मुकाम तक पहुंचा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भास्कर के ब्यूरो चीफ राणा अरुण सिंह ने की। उन्होंने इस अवसर पर पलामूवासियों का आभार व्यक्त करते हुए चार साल के दौरान दैनिक भास्कर के कार्यों का उल्लेख किया। जिप उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि कम समय में दैनिक भास्कर ने अपना एक अच्छा स्थान बनाया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर ने कहा कि पलामू को