मुखिया संघ का अनशन समाप्त
बीडीओ की मौजूदगी में निकाला शव
मेदिनीनगर | पलामूजिला मुखिया संघ द्वारा शुक्रवार से चल रहा अनशन कार्यक्रम आज समाप्त हो गया। जिला परिषद अध्यक्ष अनिता देवी डीडीसी बिंदेश्वरी ततमा ने मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी को जूस पिलाकर अनशन तुड़़वाया। डीडीसी ने मुखिया संघ के मांगों पर अमल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत के अनुमोदन के बाद ही विकास योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। मुखिया संघ के महामंत्री अभय वर्मा ने बताया कि उनकी सभी सात सूत्री मांगों पर डीडीसी ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है। पीआईपी आवास की सूची ग्राम पंचायत को भेजी जाएगी। पंचायत के अनुमोदन के बाद ही लाभुकों की सूची अंतिम रूप से तय होगी। मनरेगा की योजनाएं भी सभी पंचायतों में शुरू करने तथा अन्य पंचायतों में भी अधिक से अधिक लोगों को वृद्धापेंशन के लिए चयन किए जाने की बात कही। इस अवसर पर सदर प्रखंड प्रमुख नीरा देवी सचिंद्र कुमार, श्यामदेव मेहता, उपाध्या सिंह अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।
फोटो 2