पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पलामू एक्सप्रेस से कटकर अज्ञात यात्री की मौत

पलामू एक्सप्रेस से कटकर अज्ञात यात्री की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | रविवारकी रात 13347 अप पलामू एक्सप्रेस से कटकर एक अज्ञात यात्री की मौत हो गई। क्षत-विक्षत शव अप लाइन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खंभा संख्या 358/20-21 के समीप पाया गया। मृतक के शरीर पर जींस शर्ट के अलावा ऐसा कुछ भी सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। स्टेशन प्रबंधक मो. मजहर अली ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरी जानकारी जीआरपी डालटनगंज को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक शव घटना स्थल पर ही पड़ा था। शव को देख कर लोगों ने अनुमान लगाया है कि या तो यह खुदकुशी का मामला है अथवा हत्या के बाद शव को लाकर पटरी पर रख दिया गया है। कुछ माह पूर्व भी उसी स्थान पर एक व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुई थी।