पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवानिवृत्त चौकीदार को सम्मानित कर दी गई विदाई

सेवानिवृत्त चौकीदार को सम्मानित कर दी गई विदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेस्लीगंज | थानापरिसर में चौकीदार संघ के द्वारा रिटायर्ड चौकीदार सुरेश्वर राम को विदाई दी गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी तथा चौकीदार संघ ने रिटायर्ड चौकीदार को शॉल, माला उपहार देकर सम्मानित किया। रिटायर चौकीदार सुरेश्वर राम पलामू जिप अध्यक्ष अनिता देवी के पिता है।

मौके पर थाना प्रभारी दयानंद साह ने कहा कि जो लोग अपने कार्य दायित्व के बदौलत सेवा काल के दौरान अमिट छाप छोड़ देते हैं उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस तरह के आयोजन से रिटायर कर्मियों को सम्मान मिलता है। एएसआई सीपी सिंह ने कहा कि 14 वर्षों तक शिक्षक के नौकरी करने के बाद सुरेश्वर राम ने कोट खास गांव की चौकीदारी किया था। यह इनके त्याग को दर्शाता है। मौके पर एएसआई इसरार अहमद, मुंशी शाबीर हुसैन, संघ के अध्यक्ष मो इसमाल अहमद, सचिव अर्जुन राम, उपाध्यक्ष चैतु राम, ओमप्रकाश मांझी, आलोक कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।



फोटो : 13