पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहे हैं :राधाकृष्ण

अधिकारी पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहे हैं :राधाकृष्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | पलामूजिले में अधिकारी पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहे हैं। यहां मुंह देखकर काम किया जा रहा है। इससे आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है। यह बात भाजपा नेता राधाकृष्ण किशोर ने रविवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि देश भर में 100 जिले को अति पिछड़े जिले के रूप में चिन्हित किया गया है। इसमें पलामू जिला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड में 1800 चैनपुर प्रखंड में 5003 इंदिरा आवास देना हेमंत सरकार यहां के अधिकारियों के पक्षपात पूर्ण रवैया को दर्शाता है, जबकि सबसे ज्यादा उग्रवाद प्रभावित प्रखंड में छतरपुर, हरिहरगंज, पिपरा हैदरनगर है। इन प्रखंडों में भी गरीबी, अशिक्षा उग्रवाद है। ऐसे में सरकार एक विधान सभा में इतना अधिक इंदिरा आवास देकर क्या साबित करना चाहती है। जबकि शेष प्रखंडों में 120 इंदिरा आवास का आवंटन किया गया है।