पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पलामू चैंबर में स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव भेजा

पलामू चैंबर में स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | पलामूचैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में रविवार को मेदिनीनगर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसे झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स को प्रेषित किया गया। उल्लेखनीय है कि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स को केंद्र से यह निर्देश आया था कि चैंबर विकास के लिए अपना-अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करें। पलामू चैंबर अध्यक्ष आनंद शंकर की अध्यक्षता में ज्योति लोक होटल में आपात बैठक कर इस संबंध में विचार मंथन किया।



मौके पर आनंद शंकर ने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया। मौके पर नीलेश चंद्रा, पवन लाठ, कृष्णा प्रसाद समेत कई व्यवसायी उपस्थित थे।