पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने किया 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश

सांसद ने किया 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्याओं का होगा समाधान : वीडी राम

पलामूसांसद बीडी राम ने मंगलवार को गढ़वा में अपने 100 दिन के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि सांसद के कार्याे में पूरी पारदर्शिता रहे। लोगों तक यह बात जाए की उनका सांसद क्या कर रहा है। सांसद मद की राशि कहां खर्च हो रही है। उन्होंने कहा कि सौ दिन के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंन क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

इसमें प्रमुख रुप से गया- छतरपुर रेल लाइन योजना है। इस योजना की स्वीकृति रेल मंत्रालय से प्रदान कर दी गई है। राशि आवंटित भी कर दी गई है। बहुत जल्द टेंडर निकालने का काम शुरु किया जाएगा। इसके अलावा पलामू जिले में बंद पड़े रजहारा कोलियरी को पुन: शुरु कराने के लिए सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह से उन्होंने बात की है। उन्होंने बहुत जल्द इस कोलियरी को शुरु कराने की बात कही है। इसके लिए यहां जीएम की नियुक्ति भी हो चुकी है। इससे 15 से 20 किमी के दायरे में पड़ने वाले गांवों का भी विकास होगा।

उन्होंने कहा कि अपने 100 दिन के कार्यकाल में तीसरा महत्वपूर्ण कार्य उन्होंने जो किया है उसमें पलामू प्रमंडल के 1503 गांवों में जहां विद्युतीकरण का कार्य नहीं हुआ है उन गांवों में विद्युतीकरण का कार्य कराए जाने के लिए प्रयास करना है। इसके लिए विद्युत विभाग के चेयरमैन से मुलाकात की है। उन्होंने आवश्वासन दिया है कि एक वर्ष के अंदर इन गांवों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। पलामू प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में बीएसएनएल मोबाइल सेवा की बदहाल स्थित को लेकर उन्होंने इसके चीफ जनरल मैनेजर से मुलाकात की। सुरक्षा की दृष्टि से कई क्षेत्रों में बीएसएनएल टावर नहीं लगा रहा था। जिसके कारण इसके नेटवर्क में परेशानी होती थी। लेकिन चीफ जनरल मैनेजर ने वंचित क्षेत्र में टावर लगाने की बात कही है। बहुत जल्द ही बीएसएनएल मोबाइल सेवा में भी सुधार की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में कनहर जलाशय योजना का मामला निष्पादित हो चुका है।

जल्द ही इसका डीपीआरओ तैयार करने को कहा गया है। मंडल डैम के लिए पांच सदस्यीय सांसदों की टीम पर्यावरण मंत्री से मुलाकात किया था। मंत्री को पूरी बात की जानकारी दी गई है। बरवाडीह चिरिमिरी रेल लाइन के लिए रेल मंत्री से मुलाकात किया गया था। लेकिन उन्होंने कहा कि इस बार तो दे