पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिली

मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा | पलामूमें मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए पलामू के सांसद बीडी राम ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने उन्हें दूरभाष पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब केवल जमीन उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज का काम प्रारंभ हो जाएगा। सांसद ने कहा कि वे चाहते हैं कि टेक्निकल एजुकेशन के लिए भी इस क्षेत्र में कोई कॉलेज खोला जाए। इसके लिए वे प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में स्वास्थ्य विभाग की स्थित काफी खराब है। अस्पताल में कोई सामना नहीं है। मात्र तीन लाख रुपए खर्च कर देने से स्थिति में सुधार हो सकता है। लेकिन यह नहीं हो पा रहा है। सांसद मद मिलते ही वे इसके लिए राशि उपलब्ध कराएंगे। आलाकमान का निर्देश है कि सांसद मद से सर्वप्रथम आदर्श ग्राम बनाने शौचालय रहित विद्यालयों में शौचालय का निर्माण कराया जाना है। लेकिन इसके बाद भी वे स्वास्थ्य विभाग को राशि उपलब्ध कराएंगे।