ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी
मेदिनीनगर | पलामूजिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से स्थानीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखराहा कला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर सैकड़ों ग्रामीणों को कानून एवं अधिकार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला न्यायाधीश तृतीय विश्वनाथ शुक्ला ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी बिमलेश कुमार सहाय, मुंसिफ बीके पांडेय, जेएम केके मिश्रा समेत बीडीओ जुल्फेकार अंसारी, नई दिशाएं संस्था की इंदु भगत, अधिवक्ता दिनेश चंद्र पांडेय, शशि आलोक सिन्हा, सुनील कुमार मिश्रा, मुखिया लालदेव राम, डॉ. एसएल भगत, समेत कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।