पीएम राष्ट्रीय अध्यक्ष सेे मिलने का निर्णय
लातेहार | पाराशिक्षक संघ जिला इकाई लातेहार की बैठक स्थानीय अंबाकोठी मोहल्ला में रविवार को जिलाध्यक्ष अतुल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार का पारा शिक्षकों के प्रति नकारात्मक रवैया के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने तथा प्र्रधानमंत्री, शिक्षामंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर अपनी समस्याओं को ध्यानाकृष्ट कराने का निर्णय लिया गया। बैैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, पलामू जिला प्रवक्ता संतोष तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बेलाल अहमद उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक अभिनय मिश्र संचालन जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया। मौके पर पवन कुमार, उमेश कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, उमेश यादव, हीरा प्रसाद यादव, अनूप कुमार, महाभारत भगत समेत कई लोग उपस्थित थे।