पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चित्रांश बंधुओं की बैठक में मजबूती पर जोर

चित्रांश बंधुओं की बैठक में मजबूती पर जोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कायस्थमहासभा पलामू जिला के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष कमल किशोर की अध्यक्षता में चित्रांश बंधुओं की बैठक स्थानीय दुर्गा मंडप थाना रोड़ मेदिनीनगर में अायोजित की गई। बैठक में लोगों ने अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रो. रंजन , प्रो. विजय रंजन सहाय, प्रदीप कुमार सिन्हा, वीके सिन्हा, अविनाश वर्मा, प्रो श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार रखे।

बैठक में सैकड़ों चित्रांशों की उपस्थिति हुई। इसमें मुख्य रूप से अरूणजय नाथ सिन्हा, कपिल, विलास प्रसाद, संजय शरण, प्रसुन, सन्नी, पिंटू, अशोक कुमार, तेजेंदर प्रसाद , वीना किशोर, मनोज सिन्हा, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्नेह रंजन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संजय राज ने किया।

खबरें और भी हैं...