सामाजिक उत्थान का प्रकल्प है एकल अभियान
सामाजिक उत्थान का प्रकल्प है एकल अभियान
मेदिनीनगर| एकल अभियान की संस्कार शिक्षा के तहत लाेहरदगा भाग के छह जिलों सिमडेगा, गुमला, लेाहरदगा, पलामू, गढ़वा लातेहार पूर्णकालिक सत्संग साधकोें के लिए चल रहे प्रशिक्षण वर्ग में रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी शामिल हुए। श्री हरिकथा योजना द्वारा आयेाजित इस 20 दिवसीय सत्संग साधक प्रशिक्षण में 33 पुरुष 19 महिला सत्संग साधक पूर्ण कालिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसकी जानकारी प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख संजय भगत ने दी। उन्होंने बताया कि इस सत्संग साधकों को दो महीने के लिए क्षेत्र प्रशिक्षण के तहत दुर्गम समस्याग्रस्त ग्रामीण जंगली क्षेत्र में भेजा जाएगा। इसके बाद भी उन्हें 6 महीने के गहन प्र्रशिक्षण के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। जहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने बाद उन्हें अंतिम रूप से उनके संबंधित क्षेत्र में नियोजित किया जाएगा। संजय भगत ने बताया कि असल में यह अभियान राष्ट्रपूजक अभियान है। यह कोई व्यक्ति पूजा नहीं। सत्संग साधक ग्रामीण क्षेत्र में जाकर छुआछूत, जातिवाद, संप्रदायवाद, भाषावाद के खिलाफ लोगों को जागरूक कर उन्हें स्वावलंबी और स्वाभिमानी बनने का भाव पैदा करेंगे। मौके पर मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि सचमुच यह एकल अभियान सामाजिक उत्थान आैर समाज सेवा का अनूठा माध्यम है। मंत्री ने लेागों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर वासुदेव तिवारी, रोटरी स्कूल के निदेशक अनुग्रह नारायण शर्मा, आरोग्य फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सत्यदेव अग्रवाल, एकल अभियान के संरक्षक डॉ. विजय प्रसाद शुक्ल, अनिता शुक्ल चंद्रमणि दीदी आदि मौजूद थे।