पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समृद्धि ने किया रोटी अभियान का श्रीगणेश

समृद्धि ने किया रोटी अभियान का श्रीगणेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर-घरसे रोटी, हर पेट को रोटी के नारे के साथ समृद्धि के रोटी अभियान का श्रीगणेश रेलवे प्लेटफार्म से गुरुवार की रात हुआ। भारतीय सुराज दल की पलामू प्रमंडल प्रभारी शीला श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, वंदना श्रीवास्तव, मशहूर एंकर शर्मिष्ठा, श्रवण कुमार चंदन के नेतृत्व में एक अनूठी पहल की है।

टीम के लोग विभिन्न मुहल्लों में जाकर हर घर,हर परिवार से आग्रह पूर्वक शाम को एक आदमी का भोजन इकट्ठा करते हैं।फिर इस टीम ने रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,अस्पताल जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन पैकेट का वितरण करना शुरू किया है। इस संबंध में शीला श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ी संख्या ऐसे लोग हैं जो लकड़ी,दातुन,पत्ते बेचने गांव से आते हैं।

उनकी इतनी बिक्री नहीं हो पाती कि भर पेट भोजन करने के लिए पर्याप्त राशि बचा सकें। ऐसी स्थिति में वह पानी पीकर रेलवे प्लेटफार्म,बस स्टैंड या बाजार में फुटपाथ पर रात गुजारने के लिए बाध्य होते हैं।कुछ भिखारी या मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को भी कोई नहीं खिलाता। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले कई परिवारों के घर भी सभी सदस्यों के लिए भरपेट भोजन नहीं बन पाता। एेसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए इस टीम के सदस्यों ने यह पहल की है। वे चाहती हैं कि हर व्यक्ति,हर परिवार इतना समृद्ध हो कि अपनी मेहनत मजदूरी से अपने परिवार के सभी सदस्यों के लिए भोजन, वस्त्र,आवास,शिक्षा और स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था कर लें।

मगर सक्षम परिवार का यह नैतिक दायित्व है कि उसके पड़ोस,मुहल्ले या शहर में कोई भूखा सोने के लिए बाध्य हो।उन्होंने बताया कि यह अभियान एक दिन,एक सप्ताह,एक पखवाड़े,एक महीने का कार्यक्रम नहीं है। वे इस अभियान को अनवरत प्रभावी ढंग से जारी रखने का प्रयास करेंगी। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है।

खबरें और भी हैं...