पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन स्वास्थ्यकर्मियों की पदस्थापना

तीन स्वास्थ्यकर्मियों की पदस्थापना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | विभागीयमंत्री से नियुक्ति पत्र प्राप्त तीन स्वास्थ्यकर्मियों की अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापना की गई है। ये पूर्व में अनुबंध पर कार्यरत थे। इनमें नवीन किशोर पासवान फार्मासिस्ट पद पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र हैदरनगर में पदस्थापित किए गए हैं। जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में कार्य की अधिकता को देखते हुए प्रतिनियुक्त किया गया है।

इनके अलावा पूर्व में अनुबंध पर इसी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत लैब तकनीशियन अरुण कुमार सिंह की पदस्थापना इसी केंद्र में कर दी गई है, जबकि मनिका पीएचसी में लैब तकनीशियन के पद पर अनुबंध पर कार्यरत विनय कुमार सिंह को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुलंद बिगहा हुसैनाबाद में पदस्थापित किया गया है। इस आशय का आदेश सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पलामू के पत्र के आलोक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनाबाद के उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अनील कुमार ने जारी किया है। इन सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने संबधित स्वास्थ्य केंद्र में योगदान दे दिया है।

खबरें और भी हैं...