प्रस्तावित विदेश सिंह इंटर काॅलेज का जैक की टीम ने किया निरीक्षण
झारखंडएकेडमिक काउंसिल रांची के सचिव मोहन चांद मुकिम द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार को हैदरनगर में प्रस्तावित बिदेश सिंह इंटर महाविद्यालय का निरीक्षण किया। टीम में संयोजक जिला शिक्षा पदाधिकारी पलामू रतन कुमार महावर, जैक के सदस्य डाॅ. प्रसाद पासवान, बासुकीनाथ यादव प्रशाखा पदाधिकारी डिप्टी राय शामिल थे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस काॅलेज की स्थापना अनुमति स्थलीय जांच भौतिक सत्यापन के बाबत जैक को रिपोर्ट देने के लिए निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में स्थापना अनुज्ञा देने के लिए जरुरी दस्तावेज, भवन, प्रयोगशाला, उपस्कर, पुस्ताकालय बर्ग कक्ष, शौचालय, पेयजल की सुविधा की जांच की गई, जिनकी स्थिति संतोषजनक पाई गई है। साथ ही शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया है या नहीं इसकी भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि जैक सचिव को निरीक्षण में मिले तथ्यों की रिपोर्ट एक माह में समर्पित कर दी जाएगी। मौके पर काॅलेज के प्राचार्य चंद्रदीप सिंह, सचिव बिनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नावाजिश खान, उप प्राचार्य शशिरंजन मिश्र समेत अधिसंख्य शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।
हैदरनगर में इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची जैक की टीम।