सांसद आदर्श ग्राम में कई योजनाओं का शिलान्यास
पाटन | किशुनपुरसांसद आदर्श ग्राम में शुक्रवार के विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम तथा छतरपुर विद्यालय राधाकृष्ण किशोर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर किशुनपुर उच्च विद्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आदर्श ग्राम किशुनपुर विकास की दौड़ में उदाहरण बनेगा। विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि किशुनपुर के सभी ग्रामीण सड़कों के प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र पांडेय, मुखिया राकेश दूबे, किशुनपुर मुखिया सुनीता देवी प्रसाद, भाजपा अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, किशुनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वरी पांडेय, विनय उपाध्याय, राजू रंजन उपाध्याय, कामेश्वर उपाध्याय, लव मेहता के अलावे कई लोग उपस्थित थे।