सांसद ने किया नए शिक्षण संस्थान का उद्घाटन
विश्रामपुर | नपमुख्यालय स्थित निजी शिक्षण संस्थान संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल का उद्घाटन सांसद वीडी राम झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने किया। इस अवसर पर पलामू सांसद ने कहा कि विद्यालय ज्ञान का मंदिर है। इसकी गरीमा विशिष्टता बनाए रखने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक एन के तिवारी ने किया। उन्होंने इस शिक्षण संस्थान में विषय विशेषज्ञ शिक्षक सारी आधुनिकतम शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध होने का उल्लेख किया। मौके पर मंत्री प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, समाजसेवी संजय पांडेय भाजपा नेता सुशील शुक्ला, पंकज कुमार लाल, शिक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, सदानंद शुक्ला आदि प्रमुखजन उपस्थित थे। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने अपने नृत्य गायन के जरिए अतिथियों अभिभावकों की खूब सराहना हौसला अफजाई बटोरी।