पारा शिक्षकों ने लगाया काला बिल्ला
मेदिनीनगर | पलामूप्रमंडल के सभी पारा शिक्षकों ने सोमवार को काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किया। प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने प्रेस से बताया कि इस सरकार ने अभी तक पारा शिक्षकों की हित की कोई कदम नहीं उठाया गया है। अंतत: हम सभी पारा शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं और जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
पारा शिक्षकों ने 18 सितंबर से कलमबंद हड़ताल, 20 को प्रखंड में मोटरसाइकिल जुलूस, 27 को जिला मुख्यालय में मोटरसाइकिल जुलूस एवं मंत्री केएन त्रिपाठी के आवास पर धरना का कार्यक्रम तय किया है। काला बिल्ला लगाने वालों में प्रमंडलीय अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय, अनुज दुबे, संजय सिंह, अमलेश कुमार चौरसिया, रामरुप चौरसिया, गिरिवर प्रजापति, राजेश नंदन, सूर्यदेव तिवारी, प्रमोद पांडेय, अतुल कुमार, बेलाल अहमद, ईश्वरी यादव, करीब अंसारी, अनुराग सिंह, ब्रज किशोर तिवारी, सुनील पांडेय, नेजाम अंसारी, हीरा यादव, विजय यादव, उमेश साहू, अरविंद कुमार, छोटेलाल सिंह, सीताराम पांडेय, विद्यासागर पांडेय, राजीव शुक्ला शामिल हैं।