- Hindi News
- सेवा भाव राजनीति के लिए जरूरी : दिलीप सिंह नामधारी
सेवा-भाव राजनीति के लिए जरूरी : दिलीप सिंह नामधारी
मेदिनीनगर | युवानेता दिलीप सिंह नामधारी ने चैनपुर प्रखंड का तूफानी दौरा करते हुए रबदा, खूरा, केवाल, बहेरा एवं नेनुआ इत्यादि गांवों में अलग-अलग जनसमूहों को संबोधित किया। उन्होंने गरीब जनता से अपील की कि चुनावों में वैसे लोगों का ही साथ दें जो जनता के प्रति समर्पित हो। धनबल, बाहुबल, जातीय एवं धार्मिक उन्माद पैदा कर जीतने वाले लोग जनता के लिए कभी समर्पित नहीं हो सकते क्योंकि वैसे लोग उन्हीं तत्वों को प्रश्रय देते हैं जिनके बल पर वे चुनाव जीतकर जाते हैं।
दिलीप ने कहा कि मेरे पिता इंदर सिंह नामधारी ने पिछले चार दशकों से पलामू की राजनीति को एक अलग पहचान देने की कोशिश की है। मैं भी उनके पद-चिन्हों पर चलकर स्वच्छ राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करूंगा। इस दौरे में दिलीप सिंह नामधारी के साथ भोला पाण्डेय, काशी प्रसाद, विनय तिवारी, हरिद्वार यादव, बबलू ठाकुर, संजय चौधरी, राजन चंद्रवंशी, सुनील गुप्ता, नन्दू चौधरी, उमेश तिवारी, सुधीर चौधरी, भवानी चौधरी, रविन्द्र चौधरी, उपेंद्र चौधरी, शिव शर्मा, बुद्धदेव चौधरी इत्यादि मौजूद थे।