पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय पिछड़ा महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन

राष्ट्रीय पिछड़ा महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | पलामूप्रमंडलीय राष्ट्रीय वर्ग पिछड़ा महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय टाउन हॉल में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव, समाजसेवी सोमेश्वर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि रामचंद्र केशरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी अजय कृष्ण, ललित चौधरी, विनय विनोद मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का उदघाटन पलामू सांसद वीडी ने राम दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम बिहारी राय संचालन देवेंद्र गुप्ता ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिले साथ ही राजनीति में संख्या बल के हिसाब से हिस्सेदारी दी जाए। साथ ही कहा गया कि पिछड़ों को संगठित हुए बिना हक अधिकार नहीं मिलेगा। इसके लिए सभी को एकमत होकर इसके लिए मजबूती लाने की जरूरत है। मौके पर युगल किशोर प्रसाद, मनीष शंकर शर्मा, मीना गुप्ता, लवली गुप्ता, विनोद सोनी समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे।