- Hindi News
- फिटमेंट टेबल लागू नहीं हुआ तो आंदोलन : शिक्षक संघ
फिटमेंट टेबल लागू नहीं हुआ तो आंदोलन : शिक्षक संघ
मेदिनीनगर | झारखंडराज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की पलामू इकाई ने हमीदगंज मवि में बैठक कर वेतन निर्धारण में फिटमेंट टेबल का कार्यान्वयन रोकने एवं प्रधानाध्यापकों को वेतन निकासी के अधिकार से वंचित करने पर अपना विरोध जताया है। कहा गया है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता कलावती देवी संचालन हरिशंकर मिश्र ने किया। बैठक में कहा गया कि फिटमेंट टेबल 2006 में ही स्वीकृत हो जानी चाहिए थी। लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया। शिक्षकों ने कहा कि इसके कार्यान्वयन पर लगी रोक शीघ्र हटाई जाए। यह शिक्षकों को उनके अधिकार से वंचित करना है। इससे वेतन भुगतान में अनावश्यक विलंब तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। इसलिए पुरानी व्यवस्था को ही लागू रखा जाए। बैठक में राज्य समन्वयक परशुराम तिवारी, लवकुश पांडेय, विजय नारायण दुबे, अरूण सिंह, अशोक तिवारी, कृष्णदेव पाठक, उदय नारायण शुक्ला, उमेश मिश्र, शारदा देवी, विनोद दीक्षित, मनेाज मेहता, सफदर नबी, नईम अख्तर, विनोद पांडेय, सदरूद्दीन, अखिलेश मिश्र, आशा मिश्र, पूनम सिन्हा, विजय मिश्र, विनय तिवारी, राम प्रवेश राम, बसंत राम, राजेश यादव, राम प्रवेश शर्मा आदि मौजूद थे।