पूर्व मंत्री गिरिवर पांडेय को किया याद
नगरउंटारीपथ निर्माण विभाग परिसर में पूर्व मंत्री गिरवर पांडेय की छठी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। इसके पूर्व पलामू के सांसद वीडी राम, लोजपा के प्रदेश महासचिव रामजी पासवान, यासिन अंसारी, शारदा महेश प्रताप देव, कन्हैया चौबे, गणेश सिंह कलाम खान ने स्व पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान वीडी राम ने संबोधित करते हुए कहा कि स्व पांडेय विधायक बनने से पूर्व विधायक मंत्री कार्य में भी सादगी से रहते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों शोषितों के प्रति आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि इसी का कारण है कि आज भी उनकी सादगी के कारण इतने लोग उपस्थित हुए है। लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि स्व. पांडेय गरीबों सर्वहारा वर्ग के नेता थे।
उन्होंने कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुराज पाण्डेय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया चौबे, शारदा, महेश प्रताप देव, भाजपा नेता अलख नाथ पांडेय ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिहर प्रसाद ने की। संचालन अभय पांडेय ने किया।