पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रीक रोमन कुश्ती में कुमार संभव प्रथम

ग्रीक रोमन कुश्ती में कुमार संभव प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिहरगंज | झारखंडसरकार के कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में मेगा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स होटवार स्थित गणपत राय इनडोर स्टेडियम में 12 से 14 सितम्बर तक हुए बालक बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में पलामू जिला के नौ खिलाड़ियों ने मेडल हासिल किया है। इनमें 17 वर्ष 63 कि.ग्रा. वर्ग के ग्रीक रोमन कुश्ती में कुमार संभव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसकी जानकारी टीम के कोच सह पलामू जिला कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ सिंह उर्फ कान्हा सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि अंडर 17 वर्ष के 42 कि.ग्रा. में नंदू कुमार सेकंड, 46 कि.ग्रा. में विकास कुमार, 50 कि.ग्रा. में संजय, 54 कि.ग्रा. में दीपू तथा 58 कि.ग्रा. में रंजित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। साथ ही फ्री स्टाइल कुश्ती 17 वर्ष के 63 कि.ग्रा. में राजेश कुमार तृतीय , 46 कि.ग्रा. में राजू दूसरा, 44 कि.ग्रा. में चंदन कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया है। क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी है।