पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरना धर्म सम्मेलन पर समीक्षा बैठक

सरना धर्म सम्मेलन पर समीक्षा बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | आद्दिकुंड़ुख सरना समाज पलामू जिला इकाई के सरना धर्म सम्मेलन की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रितेश बाड़ा ने की। संचालन जिला सचिव बलराम उरांव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरना धर्म को मानने वाले प्रकृति के पूजक होते हैं। प्रकृति के बिना विश्व की कल्पना नहीं की जा सकती है, इसलिए हमारे पूर्वजों ने जीवात्म की रक्षा के लिए प्रकृति से सीधा लगाव रखा है। जिला पाहन विंधेश्वर उरांव ने कहा कि पाहन हमारे समाज के सम्मानीय सदस्य होते हैं। वे समाज के पुजारी हैं। समाज के हर शुभ कार्य को पाहन ही संपन्न कराते हैं। मौके पर डॉ रामदयाल उरांव, बलराम उरांव, सुनिल उरांव, डॉ पृथ्वी राम, गणेश उरांव, रौशनी टोप्पो अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक में सतीश कुमार उरांव, श्याम लाल उरांव, सुनिल उरांव, रामप्रसाद उरांव, फगुनी उरांव, रमेश उरांव, सीताराम कुजूर, मिथिलेश उरांव, श्रवण उरांव, रितेश बाड़ा, ओम प्रकाश लकड़ा, मुखदेव उरांव आदि शामिल थे।