- Hindi News
- अमानत में ख्यानत मामले की जांच में पूणे पुलिस पहुंची पलामू
अमानत में ख्यानत मामले की जांच में पूणे पुलिस पहुंची पलामू
मेदिनीनगर | महाराष्ट्र पुलिस शनिवार को यहां बेलवाटीका स्थित हेमंत कुमार गुप्ता के घर पूछताछ के लिए पहुंची। इस बीच महाराष्ट के पूणे पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से गुप्ता के घर पहुंची। पुलिस को देख आसपास के लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कि पूणे पुलिस गुप्ता को क्यों खोज रही है। बाद में स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों को बताया कि पुलिस गुप्ता से एक मामला में जानकारी प्राप्त करना चाह रही है। थाना प्रभारी ब्यास राम ने बताया कि पुणे की थाना में कांड संख्या 158/2014 के मामले में पुलिस गुप्ता से जानकारी प्राप्त कर रही है। उन्होंने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस गुप्ता से सहयोग की अपेक्षा की है। उन्हें पूछताछ के लिए पूणे अपने साथ ले गई है। पूणे पुलिस का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर घोष कर रहे थे।