सरईडीह में रामलीला का उद्घाटन
बेतला | बरवाडीहप्रखंड के ग्राम सरईडीह शिव मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार की रात रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला का उद्घाटन मुखिया जुरजुलिया देवी ने फीता काटकर किया। रामलीला में शामिल कलाकार विंध्याचल से आए हुए हैं। रामलीला सात दिनों तक दिखाया जाएगा। मौके पर पंसस ईश्वरी सिंह, उमेश प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, चंदन प्रसाद, जोखन प्रसाद, अभिषेक कुमार, विशाल समेत कई लोग उपस्थित थे।
संरक्षणविषयक प्रशिक्षण संपन्न
बेतला | पलामूव्याघ्र परियोजना क्षेत्र के बेतला कैंटीन परिसर में वन्य प्राणियों का संरक्षण के विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को किया गया। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र निदेशक अरूण कुमार रावत ने समापन करते हुए कहा कि वन्य प्राणियों का संरक्षण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणियों का दिनोंदिन संख्या घट रही है। साथ ही, छोटे पशुओं से लेकर बड़े जानवरों को विलुप्त होने से बचाने के लिए तरीका बताया। क्षेत्र में पेड़-पौधों तीव्र गति से कटने पर रोक लगाने के लिए वनकर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर कोर एरिया के डीएफओ प्रेमजीत आनंद, बेतला रेंजर नथुनी सिंह, छिपादोहर रेंजर अशोक कुमार, मूकदेव राम, वजेंद्र चौबे समेत कई वनकर्मी उपस्थित थे।
11कुंडीय हवन यज्ञ शुरू
बारियातू | साल्वेराजकीय मध्य विद्यालय के पास विहंगम योग का दो दिवसीय 11 कुंडीय हवन यज्ञ का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ हवन यज्ञ स्थल से जूठाटांड़ रोड, डाढ़ा, साल्वे होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। शोभायात्रा में विहंगम योग संत समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। शोभायात्रा को सफल बनाने में रामनारायण राणा, श्यामसुंदर, नवाहिर उरांव, भंडारी भगत, राजेश भगत, जयंत ठाकुर समेत कई लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाई।