पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना उद्देश्य : वीडी

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना उद्देश्य : वीडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | प्रखंडकार्यालय परिसर में शनिवार को सादे समारोह में पलामू सांसद वीडी राम और छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर ने सोना सोबरन धाेती-साड़ी, लुंगी वितरण योजना के तहत बीपीएल अंत्योदय लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, लुंगी का वितरण किया। छतरपुर, मसिहानी, बारा कउअल पंचायत आदि के 2564 लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, लुंगी बांटी गई।

मौके पर मवि डंडटूटा, सुंगरी, मदनपुर कन्या मवि छतरपुर के एससी/एसटी 62 छात्राओं को स्कूली ड्रेस, कवलवास बालिका उवि और मवि खोढ़ी के 18 छात्र-छात्राओं केा साइकिल और आदिम जनजाति परिवार में सोलर लैंप का वितरण किया गया। मौके पर सांसद बीडी राम ने कहा कि केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को वे सक्रिय हैं। उन्होंने जनता के कार्यों के प्रति संवेदनशील होने की नसीहत पदाधिकारियों को दी। विधायक किशोर ने कहा कि इलाके की जो जरूरत हैं उसे वह बेहतर तरीके से समझ रहे हैं। वह इलाके की जरूरतों को ध्यान रखते हुए जनता के सहयोग से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि धोती साड़ी का वितरण आर्थिक उत्थान नहीं है। खुशहाली नहीं है व्यक्ति सरकार द्वारा जनता को दी गई सम्मान है। किशोर ने कहा कि विधायिका कार्यपालिका एक समन्वय के तहत कार्य संस्कृति लागू करे, जो एक मिसाल बन सके। मौके पर एसडीओ रंजीत कुमार लाल, दंडाधिकारी गिरवर मिंज, बीडीओ बैजनाथ उरांव, सीओ विजय हेमराज, बीएओ राजेंद्र सिंह, बीपीओ रविशंकर, कल्याण पदाधिकारी जय सिंह स्वासी, एसबीआई के हरिशंकर, विद्युत अभियंता एके सिंह, जेई नीरज, एलईओ निर्मला मिंज सहित कई पदाधिकारी, कर्मचारी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ बैजनाथ उरांव ने की।



फोटो : 14, 15 16