शिक्षकों के स्थाईकरण की मांग
मेदिनीनगर | झारखंडप्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ ने राज्यपाल, उपायुक्त पलामू को आवेदन देकर समायोजन एवं स्थायीकरण की मांग की है। कहा है कि 11 वर्षों से पारा शिक्षक शिक्षण कार्य में लगे हैं। मानदेय कम होने के कारण माली हालत खराब है, जबकि सरकार द्वारा निर्धारित सभी मापदंड पारा शिक्षक पूरी करते हैं।
बावजूद शिक्षकों का सरकारीकरण नहीं किया जा रहा है। पारा शिक्षकों ने तीन सूत्री की मांग पर अमल करने का आग्रह किया है।