- Hindi News
- एथलीट में पलामू के पांच खिलाड़ियों ने जीता मेडल
एथलीट में पलामू के पांच खिलाड़ियों ने जीता मेडल
मेदिनीनगर | रजरप्पामें आयोजित 9वीं झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पलामू के पांच खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किया। जिला स्कूल की छात्रा रेशमा पांडेय ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान तथा 1500 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान के साथ दोहरा पदक प्राप्त किया। मिशन स्कूल की पूजा कुमारी ने गोला फेंक में दूसरा स्थान, रेशमा बाला ने लंबीकूद में तीसरा स्थान तथा शीला कुजूर ने 800 मीटर में दूसरा तथा 400 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में उच्च विद्यालय रजवाडीह का छात्र ब्रजेश उरांव ने डिस्कस थ्रो में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सीसीएल के प्रबंधक द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की सफलता पर पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सहनी, महेंद्र प्रसाद सिंह, दामोदर, सिस्टर इग्नेसिया, नागेंद्र तिवारी, प्रभात, सुशील तिवारी, अनिल कुमार पांडेय, संजय द्विवेदी, चंद्रशेखर तिवारी, बालमुकुंद पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, महेश तिवारी, अशफाक अहमद, रामाश्रय दूबे ने बधाई दी है।