पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय में किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय में किया गया सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | आवासीयसंत मरियम स्कूल के प्रांगण में वंदना सभा कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी विजेताओं को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक अविनाश देव ने उन्हें को सम्मानित करते हुए मेडल तथा सर्टिफिकेट प्रदान किया। इसमें थंगता नेशनल चैंपियनशिप तमिलनाडू में 22 राज्यों के बीच संत मरियम स्कूल मेदिनीनगर पलामू के ब्राॅज विजेता, रामशेर अंसारी तृतीय पलामू जिला स्तरीय एथलेटिक बालक/बालिका प्रतियोगिता 2016, जीएलए कॉलेज में संपन्न ऊंची कूद में प्रथम शील्ड विजेता उज्जवल कुमार, अभिनंद तथा कबड्‌डी प्रतियोगिता में शील्ड विजेता श्वेता रानी, संजना, अाराधना, सुमद्रा, नेहा प्रीति, अनन्या, खुशी तथा सुनिता शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...