पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्षया सिंगल्स और तुषार विक्की बने डबल्स के विनर

आर्षया सिंगल्स और तुषार विक्की बने डबल्स के विनर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | पलामूजिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयेाजित बैडमिंटन प्रतियेागिता सोमवार देर शाम संपन्न हो गई। डीआईजी साकेत कुमार सिंह सीआरपीएफ कमांडेंट एसके लिंडा की मौजूदगी में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत सम्मानित किया गया। मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें पूरे लगन के साथ खेल में अपनी एनर्जी लगाने की बात कही। अंडर 14, 17 19 के साथ सीनियर के बीच हुए मुकाबले में अंडर 14 में आर्षया सिंगल्स, तुषार विक्की डबल्स तथा लड़कियों में सिंगल्स में गृतिका तथा तनु शैलू सिंह विजेता रहीं। अंडर 17 में साहिल सिंगल्स में और आर्यन-साहिल ने डबल्स का मुकाबला जीता। इसी वर्ग में लड़कियों में प्रियंका ने सिंगल्स में बाजी मारी।

डबल्स में प्रियंका शालिनी ने मुकाबला जीता। अंडर 19 में साहिल सिंगल्स तथा डबल्स में आकाश अभय विजेता रहे। मेंस सीनियर में राजन गुप्ता ने सिंगल्स तथा राजन जमाल की जोड़ी ने डबल्स में जीत हासिल की। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिंह नामधरी सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ सीआरपीएफ के सुधांशु शेखर अरविंद त्रिपाठी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...