रिटायर्ड अधिकारियों को बनाया दंडाधिकारी
{उन्हें भी चुना जो कहीं और प्रतिनियुक्त
{परीक्षा के सफल संचालन की तैयारी पूरी
भास्करन्यूज | हुसैनाबाद
पलामूजिला के वरीय अधिकारियों की लापरवाही एक बार फिर प्रकाश में आई है। मैट्रिक इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला के उच्च अधिकारियों ने वैसे अधिकारियों को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या फिर दूसरे प्रमंडल में स्थानांतरित किए जा चुके हैं।
हुसैनाबाद लघु सिचाई प्रमंडल के कनीय अभियंता जगदीश लाल श्रीवास्तव एवं युगल किशोर सिंह काफी पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं जिला के अधिकारियों ने जगदीश लाल श्रीवास्तव को मध्य विद्यालय हुसैनाबाद एवं युगल किशोर सिंह को प्रस्तावित बालिका उच्च विद्यालय हैदरनगर में दंडाधिकारी बनाया गया है।
वहीं लघु सिंचाई प्रमंडल के कनीय अभियंता अलखदेव पांडेय गुमला में पदस्थापित हैं जबकि इन्हें हार्वे उच्च विद्यालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता आनंद कुमार सिंह को प्लस टू विद्यालय हैदरनगर में दंडाधिकारी बनाया गया है, जबकि ये अभी गुमला में कार्यरत हैं।
इसी प्रकार लघु सिंचाई प्रमंडल के कनीय अभियंता संदीप कुमार दूसरे प्रमंडल में पदस्थापित हैं और इन्हे उर्दू मध्य विद्यालय हुसैनाबाद में दंडाधिकारी बनाया गया है।
केंद्राधीक्षक नहीं रहेंगी उषा : एसडीओ
अनुमंडलपदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक उषा कुमारी को वर्ष 2016 के मैट्रिक इंटर परीक्षा में केंद्राधीक्षक से हटाया जाएगा। एसडीओ सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि लगातार रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है तथा जिला के वरीय पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
इन्हें बनाया गया दंडाधिकारी
परीक्षाके सफल संचालन के लिए प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी शशिभूषण कुमार सिंह को राजकीयकृत बक्शी उच्च विद्यालय हुसैनाबाद, कनीय अभियंता ओम प्रकाश प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय हुसैनाबाद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मो. गुलाम रब्बानी को शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय जपला, कनीय अभियंता उमेश कुमार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हुसैनाबाद, कनीय अभियंता विजय कुमार राम को मध्य विद्यालय हैदरनगर मोहन हांसदा को स्तरोन्नत उच्च विद्यालय मोहम्मदगंज में दंडाधिकारी बनाया गया है।
हैदरनगर | मैट्रिककी परीक्षा को लेकर हैदरनगर में तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें आरके प्लस टू हाईस्कूल में अपग्रेडेड हाईस्कूल मोहम्मदगंज के 433, कैलाश सिंह उवि के 107, प्रोजेक्ट हाईस्कूल बिलासपुर के 136, अपग्रेडेड हाईस्कूल रानी देवी के 54 कुल 730 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं मिडिल स्कूल हैदरनगर में बालिका उवि हैदरनगर के 330, अपग्रेडेड हाईस्कूल परता, पांती पतरिया के क्रमशः 41, 146 108 कुल 605 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि प्रस्तावित बालिका उवि में आरके प्लस टू हाईस्कूल हैदरनगर के 655 आरके हाईस्कूल रहमानियां तारा के 365 कुल 1020 परीक्षार्थी भाग लेंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों में 2355 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। यह जानकारी प्रतिनियुक्त भ्रमणशील दंडाधिकारी सह बीडीओ शफीक आलम ने दी है। उन्होंने कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी मिथलेश राम से मिलकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परीक्षा 16 फरवरी से पहली पाली में ली जाएगी।