14 को मनेगी जगदेव बाबू की जयंती
मेदिनीनगर | अखिलभारतीय कुशवाहा महासभा पलामू ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है की अमर शहीद जगदेव बाबू की जयंती सह जिला परिषद मुखिया एवं पंचायत समितियों का सम्मान समारोह का आयोजन 14 फरवरी रविवार को कुशवाहा भवन में किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि हुसैनाबाद विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता होंगे। उद्घाटनकर्ता झारखंड संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण मेहता होंगे। इसकी जानकारी महासभा के अध्यक्ष अवधेश मेहता ने दी। इस अवसर पर विजय कुमार एवं भोला महतो समेत अन्य मौजूद थे।