जमुहारी माई स्थान के समीप छठ घाट का शिलान्यास
हुसैनाबाद | नगरपंचायत क्षेत्र के वार्ड ग्यारह स्थित उत्तर कोयल मुख्य नहर के जमुहारी माई स्थान के समीप छह लाख की लागत से छठ घाट का शिलान्यास पलामू जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी परमेशवर कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि अक्षय मेहता पार्षद अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सह मध्य जिप क्षेत्र सदस्य विनोद कुमार सिंह ने बीआरजीएफ मद से घाट निर्माण के लिए तीन वर्ष पूर्व ही राशि विमुक्त कर दी गई थी। कार्यपालक पदाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा ने कहा कि जनता की जरूरत को ध्यान में रखकर योजना को मूर्त रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह योजना छठ व्रतधारियों के लिए काफी लाभदायक होगी। मौके पर पार्षद अखिलेश यादव, उमा देवी, राजकुमार प्रसाद, राजेंद्र पाल, श्यामविहारी पासवान, सुदर्शन राम के अलावा अधिवक्ता आलोक कुमार, रामजनक राम, मुकेश चैधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।