हर माह 200 शौचालय बनाएं : डीसी
सतबरवा में बैठक करते डीसी और अन्य लोग।
भास्कर न्यूज|सतबरवा
उपायुक्तपलामू के. श्रीनिवासन ने बुधवार को राजीव सेवा केंद्र में मुखिया संजय मिश्र, जलसहिया और एनजीओ के साथ बैठक की। इसमें शौचालय बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में डीसी ने अब तक कितने शौचालय बन चुके हैं और कितने बाकी हैं, इसकी जानकारी मुखिया जलसहिया से ली। उन्होंने प्रत्येक माह दो सौ शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया। मुखिया संजय मिश्र ने कहा कि सतबरवा बाजार में शौचालय नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहां पर शौचालय बनाया जाए। डीसी ने तत्काल काम लगाने का आदेश दिया। बैठक में जयंती देवी, रामाशीष सिंह, शंभु उरांव, ब्रह्मदेव सिंह, कइल भुइयां, मालो देवी समेत सभी जलसहिया मौजूद थीं।
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण : डीसीऔर सीएस पलामू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद कहा कि भवन बहुत ही जर्जर है, इसके जांच के लिए एक कमिटि गठित की जाएगी। उन्होंने सतबरवा में प्रखंड भवन बनाने की बात भी कही। बीडीओ प्रताप टोप्पो सीओ धनंजय कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि कर्मचारी अगर नहीं आते हैं तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएं। शौचालय निर्माण एवं योजना बनाओ अभियान की प्रगती रिपोर्ट प्रतिदिन करें।