- Hindi News
- तीन माह समय दें, बदल देंगे क्षेत्र की तस्वीर : विधायक
तीन माह समय दें, बदल देंगे क्षेत्र की तस्वीर : विधायक
विश्रामपुर-मझिआंवविधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामचन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा है कि विधान सभा क्षेत्र की जनता उन्हें तीन माह का समय दे। वे तीन माह के अंदर क्षेत्र का कायाकल्प कर देंगे। वे सोमवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वे अबतक सरकार से कई योजनाओं की स्वीकृति प्रप्त कर चुके हैं। इन योजनाओं में काम भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि कांडी के सुडीपुर से पलामू जिले के हैदरनगर पंसा को जोड़ने वाले कोयल नदी पर पुल की स्वीकृति 98 करोड़ की लागत से प्रदान की गई है।
विधायक ने कहाकि पीएमजीएसवाई के तहत 30 विभिन्न योजनाओं की शुरुआत विधान सभा क्षेत्र में किया गया है। उन्होंने कहा कि कांडी सरकोनी के सब स्टेशन को 11 फरवरी तक शुरू करने का निर्देश राज्य सरकार ने दिया है। मार्च माह तक हर हाल में इन सब स्टेशनों को शुरू करा लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के 25 गांवाें में प्रत्येक घर में शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उनसे दो प्रमुख योजनाओं की मांग की थी। इसमें उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में दो पुल के निर्माण की मांग की। जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इसके तहत कोयल नदी पर एक पुल जोगा से आमर को जोड़ने वाला बनेगा। जबकि दूसरा पुल बांकी नदी पर तिसीबार से दरूआ को जोड़ते हुए बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खजुरी जलासय योजना को चालू कराने की मांग सरकार से की। इस मौके पर भाजपा नेता दिवाकर दुबे, भोला चंद्रवंशी, गिरेंद्र पांडेय, बिनोद ओझा आदि उपस्थित थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भाजपा विधायक रामचन्द्र चन्द्रवंशी।