पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों ने किया सदस्यता महाभियान पर विचार मंथन

भाजपाइयों ने किया सदस्यता महाभियान पर विचार मंथन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके पदाधिकरियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता महाभियान पर चर्चा हुई। दुर्गामंडप में बुलाई गयी बैठक में सांसद विधायक भी शामिल हुए। पार्टी जिलाध्यक्ष मनेाज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पलामू के सदस्यता प्रभारी डा राजकुमार प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से आईटी सेल का गठन करने सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया गया। सभी ग्रामीण बूथों पर 200 सदस्य बनाने और शहरी बूथ पर 300 सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया। जिले के लिए पार्टी नेतृत्व द्वारा 3 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे लेकर 12 13 फरवरी को सभी प्रखंडों में प्रतिनयिुक्त प्रखंड प्रभारी समीक्षात्मक बैठक करेंगे। साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया है कि जहां पंचायत संयोजक और सह संयोजक तथा बूथ प्रभारी सह प्रभारी नहीं बनाये गये हैं वहां इसकी सूची दो दिनों अंदर जिला को सुपुर्द करें। बैठक में विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, राधाकृष्ण किशोर, श्याम नारायण दुबे, परशुराम ओझा, प्रेम सिंह, अमित तिवारी, कामेश्वर कुशवाहा, संध्या सिंह, श्याम बाबू, मंगल सिंह, विजय ओझा, उदय शुक्ला, दीपक तिवारी, दीप्ति शरण, वीरेंद्र सिन्हा, भोला सिंह, मनोरमा डे, रूपा सिंह, पुनम सिंह, सीटू गुपता धृति प्रसाद आदि शामिल थी।

100सदस्य बनाने वाले होंगे सक्रिय सदस्य

बैठकमें सांसद वीडी राम ने कहा कि कार्यकर्ता चाहे छोटा हो या बड़ा सभी अपने बूथ पर जायें। सभी का यह दायित्व बनता है कि वे इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें। सांसद ने कहा कि जो कार्यकर्ता 100 सदस्य बनाएंगे वैसे कार्यकर्ता ही सक्रिय सदस्यता के अधिकारी होंगे। 100 सदस्य बनाकर ही कोई कार्यकर्ता पार्टी का सक्रिय सदस्य हो सकता है।