पंचायत प्रतिनिधियों का अनशन समाप्त
पंचायत प्रतिनिधियों का अनशन समाप्त
भास्कर न्यूज | गढ़वा
25सूत्री मांगों के समर्थन में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का अनशन सोमवार को समाप्त हो गया। इससे पहले स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी अनशन स्थल पहुंचे और उनकी मांगों पर कारगर कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीसी डॉ. मनीष रंजन ने भी फोन से वार्ता कर अनशनकारियों को उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। पंचायत प्रतिनिधियों का आंदोलन पांच फरवरी से समरहरणालय के समक्ष धरना के रूप में प्रारंभ किया गया था। मांगों पर कोई विचार नहीं होने पर सोमवार से पंचायत प्रतिनिधियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। मौके पर विधायक ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की मांगें जायज हैं। इनसे मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया है कि प्राथमिकता के अधार पर पलामू प्रमंडल के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार दिया जाएगा और उन्हें और सुदृढ बनाया जएगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश मांगें प्रशासनिक हैं। इसे जिलास्तर पर डीसी निपटा सकते हैं। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव भाजपा जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने भी अपनी बात रखी। मौके पर दिनेश कुमार, नंदगोपाल यादव, उमा देवी, बिनू देवी, सीता देवी, शांति देवी, उमेन्द्र यादव, वीरेन्द्र साव, माला देवी, विजय गुप्ता, संगीता देवी, खरौधी प्रमुख रीमा देवी, उप प्रमुख विवेकानंद यादव, गोरखनाथ चौधरी बसंत पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
9 पी7-आंदोनलकारियांे से वार्ता करते विधायक