- Hindi News
- चाईबासा दोहार्डकाेर नक्सली समेत 4 गिरफ्तार, पूछताछ में उगले कई राज
चाईबासा- दोहार्डकाेर नक्सली समेत 4 गिरफ्तार, पूछताछ में उगले कई राज
जिला पुलिस ने शनिवार को सोनुवा थाना क्षेत्र के सरजोमहातु जंगल से दो हार्डकोर समेत चार नक्सलियों को पकड़ा। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार नक्सली उपेन्द्र पासवान उर्फ नवीन ने पुलिस को बताया कि वह 10 साल जेल की सजा काट चुका है और बम बनाने में माहिर है। नवीन पहले पलामू क्षेत्र में नक्सली संगठन के एरिया कमांडर के रूप में काम कर चुका है।पलामू के डीएसपी डीके राय हत्याकांड का वह मास्टर माइंड है। नक्सली नंदा विश्वकर्मा हथियार बनाता है।
जिसका उपयोग नक्सली संगठन करते हैं। गिरफ्तार चारों नक्सलियों से पुलिस ने तीन मोबाइल दो देशी कट्टा भी बरामद किया है।