पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघर्षपूर्ण मुकाबले में सोनवर्षा की टीम चार रन से विजयी

संघर्षपूर्ण मुकाबले में सोनवर्षा की टीम चार रन से विजयी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांडी | कांडीप्लस टू उवि के मैदान खेले जा रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार की रात में खेल गया। फाइनल मैच कांडी के सेमउरा एवं पलामू जिले के सोनवर्षा टीम के बीच खेला गया। सोनवर्षा टीम ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 80 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी सेमउरा की टीम 76 रन पर आॅल आउट हो गई। विजेता टीम को कमेटी की ओर से 11 हजार नकद एवं शील्ड उपविजेता टीम को 5100 रुपए शील्ड दिया गया। इस फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईश्वर सागर चन्द्रवंशी ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर गेंद को हिट कर किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि कांडी प्रखंड में इस तरह का नाइट क्रिकेट मैच का आयेाजन किया गया है बहुत खुशी की बात है।



इस मौके पर सोनभद्र क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष प्रकाश सोनी, सचिव पंकज कुमार, खुर्शीद आलम एवं गोरख प्रसाद सहित आदि लोग उपस्थित थे।